लद्दाख में लेह-मनाली हाइवे के किनारे विशाल मैदान पर भारत दुनिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट में से एक लगाने जा रहा है. 11 गीगावॉट की इस परियोजना से लाखों घरों में रोशनी पहुंचेगी. लेकिन धूप और हरी घास से भरे ये मैदान चांगपा चरवाहों और उनकी बकरियों और भेड़ों का घर भी हैं. ठंडे चांगथांग पठार की इन्हीं बकरियों से मिलती है दुनिया की सबसे महीन, मुलायम और मज़बूत ऊन जिसे पश्मीना कहा जाता है. क्या ये मेगा सोलर पावर प्लांट पश्मीना के लिए ख़तरा होगा? इसे लेकर सदियों से इन मैदानों पर जानवर चराते रहे चरवाहे क्यों चिंतित हैं? देखिए बीबीसी हिंदी की यह ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट
वीडियोः दिलनवाज़ पाशा और प्रभात कुमार
#solarpower #ladakh #electricity #solarenergy
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi

Leave a Reply